अम्बिकापुर
तिब्बती लामा द्वारा मैनपाट में 4500 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग का वितरण

महेश यादव मैनपाट
सोनम जमसो लामा एवं उनकी टीम की तरफ से 4500बबच्चों को निशुल्क बैग कॉपी पेन एवं मिष्ठान का वितरण किया गया ।लामा द्वरा प्रत्येक वर्ष बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ उपयोगी सामग्री का वितरण किया जाता रहा है वर्तमान में सोनम जमसो लामा जी हांग कांग के प्रवास में है उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मैं मूलतः मैनपाट का रहने वाला और बचपन मे अत्यधिक गरीबी देखी है मैं मैनपाठ के लोगो की स्थिति से रूबरू हु । आज ईश्वर ने मुझे इस लायक सक्षम किया है कि मैं बच्चों का कुंछ सहयोग कर सकूं ,मैं आगे भी इस प्रकार का कार्य करते रहूंगा, लामा के टीम में उनके भाई कुंचुग सिरीग,डुंडुप चेपल,झिमी,के साथ काजेश कुमार घोष,संकुल समन्वयक,अजय श्रीवास्तव,देवेन्द्र पाण्डेय ने वितरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।





