लखनपुर

“हिंद शिखर” के खबर पर कलेक्टर सरगुजा ने लिया संज्ञान : कलेक्टर ने लाई दामिनी के चेहरे पर मुस्कान अब पढ़ने के लिये नही तय करना पडेगा 12 किलोमीटर का सफर..प्री बोर्ड कन्या छात्रावास में दिलवाया एडमिशन..शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार की एक बार फिर संवेदनशीलता देखने को मिली जब उन्होंने 6 वी में पढ़ रही छात्रा दामिनी को ना सिर्फ पुस्तके दिलाई बल्कि उसका इलाज भी कराया और स्कूल के पास प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में दाखिला भी करा दिया अब दामिनी को स्कूल जाने के लिए 12 किलोमीटर का रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा जिस पर दामिनी ने कलेक्टर का शुक्रिया भी अदा किया.

विदित हो कि विगत दिनो लखनपुर गवर्नमेंट सीबीएसई इंग्लिश मीडियम मिडिल स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छठवीं की छात्रा दामिनी को इंग्लिश में पढ़ाई करने और लिखने में कमजोर हो कह कर शिक्षिका के द्वारा छात्रा दामिनी का पुस्तक लेकर उसे घर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद छात्रा आहत होकर लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर ग्राम चैनपुर अपने घर पहुंची और बीमार हो गईं। जिसे लेकर हिंद शिखर ने बड़ी प्रमुखता के साथ इस खबर को प्रकाशित किया था खबर प्रकाशित होने के उपरांत सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आज सुबह छात्रा के घर भेजा अधिकारीगण सर्वप्रथम छात्रा के घर पहुंच छात्रा से बातचीत की और उसे किताबें भेंट की ।

साथ ही उन्होंने देखा कि छात्रा की तबीयत थोड़ी खराब है। जिस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया और उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया जिसके उपरांत छात्रा को स्कूल ले जाया गया और टीचर से मिलवाया गया साथ ही टीचर को सख्त लफ्जों में छात्रों के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए छात्रा ने अधिकारियों को यह भी बताया कि उनके घर से स्कूल की दूरी तकरीबन 12 से 15 किलोमीटर है और उसे स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों द्वारा सरगुजा कलेक्टर को दी गई जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने छात्रा को स्कूल के पास के छात्रावास में दाखिला कराने के निर्देश दिए जिसके बाद छात्रा को नजदीक के प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में दाखिला करा दिया गया है जिसके बाद दामिनी के चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी उसने खूब मन लगाकर पढ़ने का वादा किया और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button