लखनपुर

407 वाहन से डीजल की चोरी जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बीती रात 407 वाहन से 55 लीटर डीजल की हुई चोरी वाहन स्वामी लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने दिया आवेदन जांच में जुटी पुलिस। वाहन स्वामी सौरभ अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि विगत दिनों पूर्व ग्राम नवापुरा कुन्नी रोड में घर के सामने खड़े पिकअप वाहन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था उसी रात आधा किलोमीटर की दूरी पर कुन्नी सड़क में घर के सामने खड़े 407 वाहन से 50 लीटर डीजल की भी चोरी हुई थी। लखनपुर निवासी सौरभ अग्रवाल पिता विजय अग्रवाल के द्वारा 10 जुलाई दिन रविवार को नैतिक पेट्रोल पंप से 55 लीटर डीजल अपने 407 वाहन क्रमांक सीजी 15 सी बी 60 68 में भरवाया गया था। रविवार की रात नवापारा से कुन्नी मार्ग में लगभग 300 मीटर पर वाहन चालक धनसाय अपने घर के बाड़ी में 407 वाहन खड़ा कर के घर में सोया हुआ था। सुबह उठकर वाहन चालक धन से देखा कि अज्ञात चोरों के द्वारा गाड़ी की टंकी से डीजल की चोरी कर ली गई जिसकी सूचना वाहन चालक ने वाहन स्वामी को दी। सौरभ अग्रवाल द्वारा इसकी शिकायत लखनपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवम थाना प्रभारी लखनपुर से लिखित किया गया। उचित कार्यवाही की मांग करते हुए सौरभ अग्रवाल ने निवेदन किया जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए । जिसमे एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक ने आश्वासन दिया हैं की सबसे पहले जो डीजल खरीदते हैं चोरी का उनके ऊपर तत्काल कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button