अम्बिकापुर

भरी बरसात में खिलाड़ियों ने पौोधारोपण किया. पौोधारोपण को लेकर बास्केटबॉल खिलाड़ियों में दिखा उत्साह.

अम्बिकापुर. शहर के गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउण्ड पर आज़ खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया. दोपहर बाद से ही हो रही बारिश के बावजूद खिलाड़ियों ने कोच राजेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में पौध रोपण किया . वैसे खिलाड़ियों ने पिछली बार भी अपने ग्राउण्ड की बाउंड्री वॉल में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी प्रेम ज़ाहिर किया था. लेकिन स्टेडियम में घूमने फिरने के बहाने कुछ असमाजिक तत्व पिछले साल रोपें पौधों को तोड़ दिया था. जिसकी वजह से इस बार भी बास्केटबॉल खिलाड़ियों को पौधारोपण करना पड़ा.

ग़ौरतलब है कि इस बार किए गए पौधारोपण में खिलाड़ियों ने वन विभाग द्वारा दिए गए मौलश्री पौधे का रोपण किया है. दरअसल वन विभाग के रेंजर गजेंद्र दोहरे ने बताया कि मौलश्री नाम का ये पौधा धूप में छाँव के लिए काफ़ी कारगर होता है. और इस पौधे के पेड़ बनने के बाद इसको अपने हिसाब से कटिंग करके ख़ूबसूरत रूप दिया जा सकता है.

पौधारोपण के दौरान बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह, इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रियंका पैंतरा, वरिष्ठ खिलाड़ी ख़ुशबू केरकेकट्टा , प्रिया जायसवाल , साक्षी , ख़ुशबू, सुलेखों, रिमझिम , स्नेहा , विक्की मालेगांव, आयुष , करण , एंव अन्य बास्केटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button