लखनपुर

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने लखनपुर में काव्य गंगा पुस्तक का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ शासन के खाद एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने लखनपुर दौरे के दौरान बुधवार की रात नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रमेश जायसवाल के निवास पर कवि सुरेश प्रसाद जयसवाल द्वारा लिखी गई सप्तम काव्य संग्रह काव्य गंगा पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक की मुख्य कविता गंगा है इसी के आधार पर इस पुस्तक का नाम काव्य गंगा रखा गया है।। रायपुर के कवि गिरीश पंकज एवं बी . डी लाल ने काव्य गंगा पुस्तक की खूब प्रशंसा की।विमोचन के दौरान खाद एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उपस्थित कवियों को शुभकामनाएं दी। पुस्तक विमोचन के दौरान श्याम लाल जयसवाल , इरफान सिद्दीकी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लखनपुर कृपा शंकर गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे शैलेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, दिग्विजय सिंह तोमर, उमेश पांडे ,आशा पांडे, रंजीत शास्त्री, मुकुल लाला , शिव नारायण जयसवाल ,भूपेंद्र जयसवाल पार्षद अमित बारी प्रकाश ठाकुर दुर्गा साहू सहित नगर वासियों मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button