अम्बिकापुरराज्य

भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने की मांग व असमय बारिश से फसल मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर कलेक्टर सरगुजा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपें …

अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर सरगुजा किसान मोर्चा द्धारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा धान खरीदी एक माह विलंब से प्रारंभ किया जाने व राज्य सरकार के किसानों के प्रति उदासीनता की वजह से प्रदेश के किसान परेशान है जिसे देखते हुए किसान मोर्चा भाजपा ने निम्न बिंदुओं पर मांग किया कि ,शासन द्वारा धान खरीदी हेतु मात्र 2 माह दिसंबर और जनवरी की समय सीमा नियत की गई है। जिसमें गत 28 _29 दिसंबर और जनवरी के दूसरे सप्ताह में बेमौसम बारिश होने के कारण खरीदी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण प्रदेश भर के लगभग एक तिहाई से ज्यादा किसान अभी तक अपनी उपज की बिक्री नहीं कर पाए हैं। चूंकि धान खरीदी हेतु समय बहुत कम (मात्र 9 दिन) बचा है ,ऐसी स्थिति में किसानों को धान बिक्री के लिए परेशान होना वाजिब है और उससे परेशान होकर किसान अपने धान को औने पौने दर पर विक्रय करने हेतु मजबूर हो रहे है धान खरीदी की समय सीमा में एक माह की अतिरिक्त वृद्धि किए जाने हेतु सरकार को निर्देशित करने व बेमौसम बारिश के कारण रबी फसलें यथा चना ,सरसों, लाख-लाखड़ी आदि का भारी नुकसान होने के कारण किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें व्याप्त हो गई है राज्य सरकार को निर्देशित करें कि भू राजस्व संहिता की धारा (6 – 4) के तहत राज्य सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की तत्काल घोषणा करे एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्षति का आंकलन करा कर मुआवजा दिलाने व चालू रबी फसल के लिए किसानों को यूरिया , डीएपी, पोटाश जैसे खाद के लिए भटकना पड़ रहा है खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी नीति के अनुसार उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समयावधि में नहीं हो रहा है नियमानुसार बफर लिमिट से ज्यादा धान भंडारित होने पर 72 घंटे के अंदर परिवहन किए जाने की अनिवार्यता है किंतु उसका पालन वर्तमान सरकार द्वारा विगत प्रत्येक वर्षों में नहीं किया जा रहा है ।जिसके कारण भारी शोर्टेज आने से सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन कमजोर होती जा रही है सरकार को धान खरीदी नीति के अनुसार धान का उठाव किए जाने हेतु निर्देशित करने की मांग किए। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा उपरोक्त सभी मांग 10 दिवस के अंदर पूर्ण करने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की अन्यथा भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केसरी, प्रदेश किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह ,किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी ,विनोद दुबे, राजू पांडे, निरंजन राय ,संजय सोनी ,अमित गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल ,संतोष साहू ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी ,मनीष सिंह ,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, भूपेंद्र सिंह ,प्रवीण गुप्ता ,अभिमन्यु श्रीवास्तव ,संजू कश्यप ,नंद किशोर ताम्रकार, विक्रम सोनी, मधुसूदन सिंह सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button