अम्बिकापुर

कंपोजिट बिल्डिंग में जिला रोजगार कार्यालय का एक्सटेंशन काउंटर शुरू शहर के मध्य सुरक्षित परिसर में संचालन से मिली राहत पहले दिन 81 युवाओं ने कराया पंजीयन

अम्बिकापुर / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र का एक्सटेंशन कार्यालय 6 दिसम्बर सोमवार को न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में विधिवत प्रारंभ हो गया। शहर के मध्य एवं सुरक्षित कलेक्टोरेट परिसर में पंजीयन की सुविधा मिलने से राहत मिली है जिससे युवाआें में हर्ष व्याप्त है। एक्सटेंशन कार्यालय शुरू होने के पहले दिन 81 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।
कंपोजिट बिल्डिंग में एक्सटेंशन कार्यालय शुरू होने के पहले दिन प्रतिमा सिंह ने पहला पंजीयन कराया। प्रतिमा सिंह ने बताया कि अब शराब दुकान को पार कर पंजीयन कराने नहीं जाना पड़ेगा। दूसरा पंजीयन अम्बिकापुर के गोधनपुर निवासी आकाश दीप तिर्की ने कराया। आकाश ने बताया कि वे तीसरी बार रोजगार कार्यालय पंजीयन कराने आए हैं। इसके पहले आकाशवाणी चौक फिर गंगापुर जाकर पंजीयन कराया था। उन्होंने बताया कि कंपोजिट बिल्डिंग में पंजीयन शुरू होने से काफी सुविधा होगी। परिसर में फोटोकापी की सुविधा है जिससे दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इसी प्रकार सीतापुर के लक्ष्मण लकड़ा ने बताया कि नवीनीकरण कराना था इसके लिए गंगापुर स्थित रोजगार कार्यालय गया था वहां बताया गया कि पंजीयन का कार्य कलेक्टोरेट के कंपोजिट बिल्डिंग में आज से शुरू ही गया है। यहां पंजीयन शुरू होने से बहुत सुविधा हो गई है।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में रोजगार कार्यालय को गंगापुर से स्थानांतरित करने की मांग पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला रोजगार कार्यालय को कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button