अम्बिकापुर
जिला शिक्षा अधिकारी का सभी निजी विद्यालयों को निर्देश- शुल्क के आभाव में किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा/कक्षाओं में बैठने से वंचित नहीं किया जाए
अंबिकापुर- जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे के द्वारा समस्त अशासकीय विद्यालयों को एक निर्देश प्रसारित करते हुए सूचित किया है कि शुल्क के अभाव में किसी भी छात्र-छात्रा को कक्षाओं में तथा परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं किया जाएगा।
ज्ञात हो कि कई अभिभावकों ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को यह जानकारी दी थी कि अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कोरोना महामारी के इस समय में भी छात्र छात्राओं को शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त अन्य मदों में भी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है.



