अम्बिकापुर

सड़क पर हवाई फायर करने वाले आर्मी मैन को अंबिकापुर पुलिस ने अनहोनी होने से पहले पकड़ा 6 खाली व 6 जिंदा कारतूस भी बरामद

अंबिकापुर ।सड़क पर हवाई फायर करने वाले आर्मी मैन को अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 /11/2021 से सूचना प्राप्त हुआ कि गंगापुर शराब भट्टी के पास इनोवा कार क्रमांक सीजी 15 सीपी 5700 में सवार एक व्यक्ति राइफल से फायरिंग कर लोगों को आतंकित कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना की जानकारी देकर तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा तथा हमराह स्टाफ के सूचना प्राप्त जगह पर जाकर रेड कार्रवाई किए जो शराब भट्टी के पास सफेद कलर की इनोवा क्रमांक सीजी 15 सीपी 5700 में विकास कुमार यादव पिता राम विचार यादव उम्र 36 वर्ष जाति अहीर निवासी गंगापुर अंबिकापुर जो 20 कुमाऊँ रेजीमेंट अल्फा कंपनी में लांस हवलदार के पद पर देहरादून केंट में पदस्थ है जो 315 बोर राइफल के साथ मौके पर लोगों को आतंकित करते हुए मिला उसके कार में 6 खाली कारतूस एवं 6 नग जिंदा कारतूस मिला जो 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत का अपराध होना पाए जाने से मौके पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी से राइफल कारतूस एवं इनोवा कार को बरामद किया गया ! निश्चित ही मौके पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने से कोई गंभीर हादसा हो सकती थी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button