अम्बिकापुर
नकली शराब बेचने की शिकायत पर अंबिकापुर के शासकीय शराब दुकान पर आबकारी विभाग ने मारा छापा

अंबिकापुर। गंगापुर स्थित शासकीय शराब दुकान में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। शासकीय शराब की दुकान से लगातार मिलावटी शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी जिस पर बिलासपुर की उड़नदस्ता टीम ने डीसी के नेतृत्व में छापा मारा है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही शराब की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉट ने कार्रवाई की है। बिलासपुर से आए अधिकारियों ने शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई है।


