लखनपुर

ब्रेकिंग : युवक की गला रेत कर हत्या,डायल 112 की टीम मौके पर

लखनपुर । मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम पीपर खार ढाब निवासी अजय रजवाड़े नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि हेल्थ वैलनेस सेंटर लहपटरा के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ है। जिस की गला रेत कर हत्या कर दी गई है इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची है। युवक परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी लखनपुर थाना प्रभारी संदीप कौशिक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button