जशपुर

तपकरा के पंडित अजय महाराज के घर हुई 27लाख की चोरी, डॉग स्क्वायड पहुंची, पुलिस जांच टीमें गठित कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुटी

पत्थलगांव । जशपुर जिले के सीमावर्ती गांव तपकरा में बड़ी चोरी की घटना प्रकाश में आई है। गांव के प्रतिष्ठित ब्राम्हण पँडित अजय शर्मा के भण्डारडीपा स्थित मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी समेत जेवर पार कर दिए। इस बड़ी चोरी से गांव में दहशत का माहौल है।

ओडिशा-झारखण्ड सीमा से लगे तपकरा गांव में निवासरत पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा काम से बिहार गए हुए थे। बीती रात मकान में अजय शर्मा की धर्मपत्नी व पुत्र खाना खाकर सोए हुए थे। सुबह 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो आलमारी खुली मिली और उसमें रखे लाखों रुपये और जेवर गायब देखकर होश उड़ गए। बाहर निकलने पर देखा कि गेट में लगा ताला टूटा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी एल.आर.चौहान को जब घटना की जानकारी मिली तो तत्काल घटनास्थल पहुंचकर तस्दीक की। जब उन्हें बताया गया कि बिहार में जमीन बेचकर जो राशि आई थी उसे घर में रखे थे और रायपुर में मकान खरीदने की योजना थी। सीमावर्ती इलाके में बड़ी चोरी से एसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल एडिशनल एसपी उनैजा खातून , एसडीओपी मनीष कुंवर को तपकरा रवाना किया। उसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम, सायबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गई है।
जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि चोरी के लिए साइबर सेल की टीम, एफएसएल की टीम एवं चार अन्य पुलिस टीमें गठित की गई हैं जिनके द्बारा सूक्ष्मता से जांच की जा रही है जल्द ही चोरी के मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल होगी।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने मीडिया को बताया कि 27 लाख कैश की चोरी हुई है जिसमें अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस मामले में कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button