अम्बिकापुर
निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ‘आपके द्वार आयुष्मान अभियान प्रारंभ

अम्बिकापुर । सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिंसोदिया ने बताया है कि जिले में आपके द्वार आयुष्मान अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में संचालित च्वाईस सेण्टरों के माध्यम से हितग्राहियों को निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा तथा वितरण भी किया जाएगा।


