लखनपुर

आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरा उपचार के दौरान मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत 19 जून दिन शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरा सर फटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सलठू उर्फ लबदा पिता चमरू सोता मझवार उम्र 50 वर्ष ग्राम ढोंढा केसरा राई डाड़ निवासी जो 19 जून दिन शनिवार को शाम 5:00 बजे आम पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा हुआ था आम तोड़ने के दौरान युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से जमीन पर गिरा सर फटने से अत्यधिक मात्रा में खून बह गया स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस 108 व 112 टीम को फोन कर बुलाया गया है। एंबुलेंस 108 के चालक सागर EMT मुकेश दास मौके पर पहुंच घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी लेकर आए जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिफर किया गया लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया 22 जून दिन रविवार की दोपहर परिवार जनों के द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार किया गया इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button