घरजियाबथान में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरजियाबथान के गोयरगोड़ा गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर लिया है। घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। 22 वर्षीय युवक की लाश अपने घर के पीछे बबूल के पेड़ में लटकी हुई मिली । इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरजियाबथान गांव निवासी आनंद यादव के 22 वर्षीय पुत्र मनोज यादव किसी अज्ञात कारणों से घर से पीछे एक बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गया। घटना से परिजनों में कोहरमा मचा गया है । इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई । फांसी की सूचना पाकर सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं परिजन भी उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से हैरान हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।





