अम्बिकापुर

मुख्यमंत्री के सरगुजा प्रवास के लिए कलेक्टर ने सौंपे अधिकारियों को दायित्व

अम्बिकापुर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा ने 13 एवं 14 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संभावित प्रवास कार्यक्रम को ध्यान रखकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने इस हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी सहायता के लिए अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल व स्पोर्टस अधिकारी ओ.पी. शर्मा को महामाया ऑक्सीजोन पार्क निरीक्षण के दौरान दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त हरेश मण्डावी तथा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अब्दुल शाकिर को उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ब्रम्हपारा के निरीक्षण, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त हरेश मण्डावी को व खनिज अधिकारी श्री चंन्द्राकर को गोधन एम्पोरियम का उदघाटन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक कुमार सिंह को सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुख व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के भेंट व चर्चा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एस.के. परिहार व भू-अभिलेख के प्रभारी अधीक्षक अमित झा को धान खरीदी केन्द्र मेण्ड्राकला, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे व क्रेडा के सहायक अभियंता जे.आर. शेडे को मुख्यमंत्री का गगोली प्रवास, तथा जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश्वर तिवारी व सहकारिता विभाग के मति मिंज को ग्राम केशवपुर में गोठान निरीक्षण के दौरान कर्तव्य निर्वहन का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button