अम्बिकापुर

उपार्जन केंद्र में धान खपाते बिचौलिए के 270 बोरी धान जब्त

अम्बिकापुर । बिचौलिये के द्वारा अवैध तरीके से उपार्जन केंद्र में 270 बोरी धान खपाते पाए जाने पर निरीक्षण टीम द्वारा धान को जब्त कर समिति प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया। उदयपुर के एसडीएम प्रदीप साहू और नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे के द्वार लखनपुर समिति अंतर्गत उपार्जन केंद्र चांदो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री घूरन राम आत्मज श्री रामफल के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति का धान अपने नाम पर विक्रय किया जा रहा था जांच के दौरान घूरन राम से प्रश्न पूछने पर उनके द्वारा विरोधाभासी बयान दिए गए और अंततः यह स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा लाया गया 270 बोरी धान मोहम्मद हबीब आत्मक मोहम्मद हनीफ ग्राम बेलखरिखा का है। घूरन राम को समिति के द्वारा 107.60 क्विंटल धान के विक्रय हेतु टोकन जारी किया गया है। अवैध रूप से विक्रय हेतु लाया गया धान 270 बोरी जप्त किया गया और सुपुर्दनामा पर समिति प्रबंधक चांदो को दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button