Corona Brekingअम्बिकापुर

अम्बिकापुर : मणिपुर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव….कोरोना से जंग जीतकर 9 मरीज हुए डिस्चार्ज

अम्बिकापुर- 23 जुलाई को केवल एक कोराना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जो अम्बिकापुर के मणिपुर क्षेत्र का है। जिले में अब तक 188 पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 105 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। आज 130 संदिग्धों का आरटीपीसीआर से सैम्पल जांच किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से आज 9 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमे सरगुजा जिले के नगर निगम क्षेत्र के 9 लोग शामिल हैं। 23 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 52 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 16 महिला, 32 पुरूष, 3 बालक एवं 1 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 333 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 274 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। 2 मरीज को स्थानांतरित तथा 5 मरीज को रिफर किया गया है। आज 15 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button