सूरजपुर

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जान की बाजी लगाकर तेज धार मे नदी से निकाला अधेड़ का शव.. देखें वीडियो

चंद्रिका कुशवाहा
सूरजपुर।भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जान की बाजी लगाकर रामपुर के गोखनई नदी में दो दिन पूर्व बह गए अधेड़ के शव को निकाल लिया है।मंडल अध्यक्ष के इस प्रयास व हिम्मत की गांव के लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के गोखनई नदी में दो दिन पूर्व 55 वर्षीय राम सुंदर पंडो लकड़ी लेकर जंगल से वापस घर लौटते समय रामपुर के गोखनई नदी के तेज बहाव में बह गया था। शव को पता लगाने शासन प्रशासन व गोताखोर दिन भर लगे हुए थे परंतु सफलता नहीं मिल रही थी।तभी इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। तभी अचानक नदी में घटना से करीब तीन किमी दूर शव को बहता देख पूर्व जनपद सदस्य व मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने नदी की तेज धार के बावजूद नदी में छलांग लगा दी और शव को एक कपड़े से बांध कर किनारे खींच लाए और शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उनके इस प्रयास को लेकर क्षेत्र के लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
पूर्व जनपद सदस्य राजेश तिवारी ने बताया कि अगर तुरन्त यह निर्णय नही लिया जाता तो फिर शव का मिलना नामुमकिन था । उन्होंने बताया कि जहाँ नदी में कुछ ही दूरी पर खाई थी वही फिर रेड नदी से मिल जाने के कारण नदी का रूप विशाल हो जाता है। ऐसे में अगर पुलिस व बचाओ दल का इंतजार करते तो फिर शव नही मिल पाता। उन्होंने जान जोखिम में डाल कर नदी में छलांग लगा दी जिसमें उन्हें सफलता मिली। इस सराहनीय कार्य के लिए गांव वालों ने राजेश तिवारी को कहा कि आपके सक्रिय प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है अन्यथा शव का पता कभी नहीं चल पाता।इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button