अम्बिकापुर

फीस बढ़ोतरी और लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल; 4 दिनों में समाधान न होने पर क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी

अम्बिकापुर/: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। NSUI के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज आयुक्त , कुलसचिव (रजिस्ट्रार) और राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है, जिसमें हाल ही में की गई बेतहाशा फीस बढ़ोतरी, कॉलेज में पढ़ाई की लचर व्यवस्था और छात्रों को आ रही अन्य प्रशासनिक दिक्कतें शामिल हैं।

4 दिनों का दिया अल्टीमेटम

ज्ञापन सौंपते हुए छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को इन समस्याओं के निराकरण के लिए 4 दिनों का समय दिया जा रहा है। यदि इन चार दिनों के भीतर छात्रों के हित में कोई उचित और सही निर्णय नहीं लिया गया, तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

होगी क्रमिक भूख हड़ताल

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर मांगें पूरी न होने पर NSUI के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से सरगुजा यूनिवर्सिटी NSUI के उपाध्यक्ष ज्ञान तिवारी, शिफ़्तैन रज़ा, अभिनव काशी, आकाश, श्यामा सहित भारी संख्या में अन्य छात्र और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button