लखनपुर

सरकारी हैंडपंप मे बोर लगाकर कर रहे थे खेती, आपत्ति जताने पर उपसरपंच और उसके भाई ने पंचायत सचिव को बेरहमी से पीटा; अस्पताल में भर्ती

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कराई में हैंडपंप विवाद को लेकर उप सरपंच और उसके भाई ने पंचायत सचिव की जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर पंचायत सचिव वहां से भाग निकला और घर पहुंचा परिजनों के द्वारा उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल पंचायत सचिव को दाखिल कराया है। आरोप है कि शासकीय हैंडपंप में गांव के उप सरपंच धर्म सिंह और उसका भाई बहादुर सिंह लगभग 3 महीने से हैंडपंप में बोर लगाकर खेती कर रहे हैं। हैंडपंप से पानी नहीं निकलने पर 17 जुलाई दिन शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30बजे पंचायत सचिव शिव नारायण सिंह ने हैंडपंप से पानी नहीं निकलने और मरम्मत किए जाने की बात कही। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर उपसरपंच धर्म सिंह और उसके भाई बहादुर सिंह ने मिलकर पंचायत सचिव शिवनारायण सिंह की लाठी डंडे हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर पंचायत सचिव अपने घर पहुंचा और परिजनों के द्वारा उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की निगरानी में पंचायत सचिव का उपचार जारी है। मारपीट में पंचायत सचिव शिव नारायण सिंह का एक हाथ टूटा और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button