लखनपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सोमवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है । इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पवन पण्डो पिता स्वर्गीय बुडगी उम्र 28 वर्ष ग्राम सलका थाना प्रेमनगर निवासी जो 13 जुलाई दिन सोमवार की रात लगभग 7 बजे मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 15 DZ 2870 में अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बंधा बगदेवा दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से ग्राम भुरकुडर्वा ससुराल जाने के दौरान कटिंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जैसे ही बाइक सवार पहुंचा अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे पवन पण्डो गंभीर चोटे आई। एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित किया 14 जुलाई दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे घटना की सूचना परिजनों के द्वारा लखनपुर पुलिस को दि। लखनपुर पुलिस अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है साथ ही अपराध पंजीकृत करते हुए दुर्घटनाकारीत वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button