अम्बिकापुर

शीतलहर के कारण सरगुजा में ‘बालवाड़ी’ और ‘बाल वाटिका’ के बच्चों की छुट्टी, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे केंद्र

अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में संचालित समस्त विद्यालयों के नर्सरी, बालवाड़ी और बाल वाटिका के छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से बालवाड़ी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश केवल इन प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों के लिए है, ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से बचाया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल बच्चों के लिए अवकाश रहेगा, जबकि विद्यालय के समस्त शैक्षणिक और अन्य स्टाफ को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। साथ ही, स्कूल आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को इस आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button