बलरामपुर

गबन की गई रकम का उपयोग करने वाली जनपद लेखापाल की पत्नी गिरफ्तार

बलरामपुर: मनरेगा कर्मचारियों के EPF खातों से लाखों रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। इस बार, डेटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर गबन की गई राशि को अपने बैंक खातों में जमा कराकर उसका उपयोग करने का आरोप है।
चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में दर्ज मामले के अनुसार, जून 2023 से जून 2025 के बीच तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव और डेटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह ने मनरेगा कर्मचारियों के EPF खाते से ₹11,26,254 की धोखाधड़ी की थी। यह रकम भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक और फिनो बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई थी।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अंजू सिंह ने इन पैसों को अपने बैंक एटीएम के माध्यम से निकाला और उनका उपयोग किया। इस मामले में पहले ही आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव और भगवान सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
अंजू सिंह को 20 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर के महिला कारागार में भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button