लखनपुर

दतैल हाथी ने राईडांड सुगाबहरी सूगाआमा में उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों के घर को किया क्षतिग्रस्त दतेलके पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत वन विभाग की टीम मौके से नदारत

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम ढोढा केसरा राई डांड, तिरकेला सुगाआमा ,कराई सुगाबहरी में दतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया वही ग्रामीणों के घर सहित गौठान के सीट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दतैल के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशथ का माहौल है। सूचना उपरांत ही वन विभाग की टीम मौके से नदारत है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 और 14 अगस्त की दरम्यानी रात 3 बजे दल से बिछडा दतेल हाथी ग्राम ढोढाकेसरा राईडांड गौठान का सीट ढहाया ,ग्राम कराई सुगाबहरी में जमकर उत्पात मचाया और ग्रामीण विनय एक्का के घर को क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर रखें सामानों को नष्ट कर दिया। सोमवार की रात दतल हाथी में दतैल हाथी ने विजय तिग्गा के मकान को क्षतिग्रस्त किया।14 अगस्त दिन बुधवार को तिरकेला जंगल में दतैल हाथी विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई है परंतु वन विभाग की टिम ग्रामीणों के मदद हेतु अब तक नहीं पहुंची है। दतैल हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ और अपनी जान माल की सुरक्षा करने ग्रामीण जद्दो जहद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button