लखनपुर

आंगनबाड़ी केंद्र के छत का प्लास्टर गिरने से 2 महिला सहित दो बच्चे घायल..उप स्वास्थ्य केंद्र मिला बंद निजी अस्पताल में घायलों का कराना पड़ा उपचार..अधिकारी पहुंचे मौके पर किराए के भवन में होगा आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन..

लखनपुर । सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में ग्राम बेलखारिखा महादेवपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का छत का प्लास्टर गिरने से दो महिलाएं सहित दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। तत्काल सुपरवाइजर और कार्यकर्ता के द्वारा स्कूटी में उपचार हेतु निजी अस्पताल दरिमा में दाखिल कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परियोजना अधिकारी जे आर प्रधान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए किराए के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने ब्लॉक परियोजना अधिकारी और सेक्टर सुपरवाइजर को निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह सहायिका नैहारो बेलखारिखा महदेवपारा आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्त है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति संख्या 9 बताई जा रही है।24 जूलाई दिन बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के बाद महिला चांदमानि पति संजय, पूजा पति बंटेश्वर पोया अपने-अपने बच्चे आनया और अंशिका को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे थे। सहायिका पानी लेने गई हुई थी। इसी दौरान छत का प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं और बच्चों के ऊपर गिरा। जिससे दोनों दो महिलाएं घायल हो गई और आनया और अंशिका को भी मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद सेक्टर सुपरवाइजर स्वर्ण लता सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता सिंह स्कूटी से तत्काल घायलों को लेकर बेलखरीखा उप स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु पहुंचे परंतु उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने के कारण घायलों को स्कूटी में लेकर दरिमा निजी अस्पताल पहुंचे भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। सभी घायल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

“”””जिले में 139 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर “”””

सरगुजा जिले में 139 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में है। आज भी जिले के कई जर्जर भावनाओं में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन होता है जहां कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिला परियोजना अधिकारी जे आर प्रधान ने पूर्व में ब्लॉक परियोजना अधिकारी हॉस्पिटल सुपरवाइजर को जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन न कर किराए के भवन में लेकर आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन हेतु निर्देशित किया था।

“””सेक्टर सुपर वाइजर बेलखरीखा,”””
सेक्टर सुपरवाइजर स्वर्णालता सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन जर्जर तो नहीं है परंतु मरम्मत की आवश्यकता है 15 दिन पूर्व जिला कार्यालय को मरम्मत हेतु आवेदन दिया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता सिंह को किराए के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने निर्देश दिया गया था परंतु किराए के भवन उपलब्ध नहीं हो रहे के कारण जर्जर भवन में ही आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा था। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा दी गई है। और सभी सुरक्षित है।

“”””खंड चिकित्सा अधिकारी पीएस मार्को””””

इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएस मार्को से चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बेलखरीखा में पदस्थ CHO का वेतन रोक तीन बार नोटिस जारी किया गया है तथा कार्रवाई हेतु पुर्व में सीएमएचओ कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच किया जाएगा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की स्तिथि में उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button