नेशनल हाईवे 130 में दो अलग-अलग मामलों में डीजल की हुई चोरी सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम केवरा जय भवानी राइस मिल परिसर में बुधवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे दो ट्रको से 130 लिटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन युवकों के द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा की तीन युवकों के अलावा कुछ और युवक की चोरी की घटना में शामिल हो सकते है। मिली जानकारी के मुताबिक केवरा जय भवानी राइस मिल परिसर में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी एच 8836 से 30 लीटर ,सीजी 15 डी एच 3858 से 100 लीटर डीजल चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा की गई है। चोरी की घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राइस मिल संचालक के द्वारा डीजल चोरी की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। लखनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए चोरी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।





