रात्रि गस्त से लौट रहे प्रधान आरक्षक पर भालू ने किया हमला ..कड़े संघर्ष के बाद भालू को भगाकर स्वयं बुलेट बाइक चला कर अस्पताल पहुंचे आरक्षक … गंभीर अवस्था में रायपुर किया गया रेफर

रात्रि गस्त से बुलेट से लौट प्रधान आरक्षक पर भालू ने हमला कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना में पदस्थ आरक्षक रवीश लकड़ा उम्र 48 वर्ष शहर में गस्त कर रात 12:00 बजे थाने की ओर लौट रहे थे इस दौरान उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडीह NH 130 किनारे बरगद पेड़ के समीप शंका के लिए रुके थे तभी अचानक आसन जंगल से निकलकर भालू ने हमला कर दिया, कड़े संघर्ष के बाद भालू को भगाकर गंभीर अवस्था में स्वयं से बुलेट वाहन को चलाकर पहुंचे अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया जिला चिकित्सालय रेफर जहां से आरक्षक की गंभीर अवस्था की वजह से रायपुर रेफर किया गया घटना सोमवार की रात 12 बजे की है , उदयपुर पुलिस के आला अधिकारी सहित आरक्षक व अन्य स्टॉफ भी रहे अस्पताल में मौजूद प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा उम्र लगभग 48 साल फ्लाई ऐश ईट भट्ठा के सामने है बरगद का पेड़ वहीं पर का मामला है लगभग 05 मिनट तक चला संघर्ष ,भालू के आंख के समीप मुक्का पड़ने पर भालू भागा था।





