लखनपुर

पति गया था काम करने शाम को घर लौटने पर 25 वर्षीय पत्नी थी घर से लापता..पति ने थाने में दिया आवेदन

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुसकम पटेल पारा की 25 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं लापता महिला के पति ने उदयपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दीया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयनंदन यादव पिता नोहरसाय यादव उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सुसकम पटेलपारा थाना उदयपुर जिला सरगुजा निवासी जो 19 अक्टूबर की सुबह कार्य करने हेतु ग्राम खोडरी गया हुआ था। कार्य करके शाम को लगभग 5:00 बजे जब वह अपने घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी देवती यादव घर पर नहीं थी शाम 7:00 बजे तक वह घर नहीं आई। प्राथी जयनंदन यादव अपनी पत्नी देवती यादव की खोजबीन आस पड़ोस सहित आसपास गांव में भी पूछताछ की परंतु देवती यादव का पता नहीं चला। जयनंदन यादव के द्वारा 21 अक्टूबर दिन शनिवार के शाम उदयपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दीया गया। आवेदन में उल्लेखनीय की जय नंदन यादव ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने की शंका जाहिर की है। फिलहाल उदयपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button