पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी से मिले बृजमोहन अग्रवाल, अंबिकापुर विधानसभा से टिकट मिलने पर चुनाव में करेंगे भाजपा को सहयोग

बलरामपुर/सामरी
पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज से मिलने आज भाजपा नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव उनके गृह ग्राम श्रीकोट पहुंचे। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इस मुलाकात को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चुनाव में भाजपा को सहयोग करने के लिए पूर्व कॉंग्रेस विधायक से भाजपा नेताओं की चर्चा हुई है।
गौरतलब है कि विधायक बनने से पहले चिंतामणी महाराज भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष थे तथा 2013 में वो बीजेपी छोड़कर कॉंग्रेस में आए व लूँड्रॉ से विधायक बने तथा 2018 में सामरी सीट से कांग्रेस की टिकट पर फिर से विधायक बने थे। वर्तमान में कॉंग्रेस ने उनका टिकट काट दिया है।
चिंतामणि महाराज ने भाजपा के प्रस्ताव पर क्या कहा
विधायक चिंतामणि महाराज ने पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर की क्या आप भाजपा में शामिल हो रहे हैं कहा कि भाजपा द्वारा मुझे सरगुजा लोकसभा से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव दिया गया है किंतु मेरे द्वारा उन्हें बताया गया कि अभी तक भाजपा द्वारा अंबिकापुर विधानसभा से टी एस सिंह देव के विरुद्ध किसी भी प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया है ऐसे में मैने भाजपा से अंबिकापुर विधानसभा से टिकट की मांग की है





