मां की हत्या कर फरार कलयुगी बेटे को पुलिस ने रामानुजगंज से किया गिरफ्तार।

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर थाना क्षेत्र में जमीन रजिस्ट्री के विवाद को लेकर अपनी ही मां की हत्या कर फरार कलयुगी बेटे को रामानुजगंज से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है 21 अप्रैल को अपने मां बाप की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें इंद्रदेव यादव के मां की मौत हो गई आरोपी इंद्रदेव यादव फरार हो गया.
जमीन के विवाद में मां की हत्या
रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलाजू में 21 अप्रैल को जमीन रजिस्ट्री के विवाद को लेकर अपने मां बाप की बेरहमी से पिटाई कर दी मां बाप दोनों को गंभीर चोटें आई जिन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया मां ने दम तोड़ दिया.
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी पुलिस
प्रार्थी विशूनदेव यादव की शिकायत पर रामचंद्रपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 323 और 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी इंद्रदेव यादव घटना के समय से ही फरार हो गया था
आरोपी रामानुजगंज से हुआ गिरफ्तार
पुलिस टीम खोजबीन में जुटी हुई थी आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए रामानुजगंज से आरोपी इंद्रदेव यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.





