छत्तीसगढ़

बेमेतरा के बीरपुर गांव सांप्रदायिक हिंसा में मृत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, 10 लाख का मुआवजा, कमिश्नर के नेतृत्व में गठित टीम एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट, साहू संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा

बेमेतरा के बिरनपुर गांव सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी एवं 10 लाख रू सहायता राशि की भी प्रदान की जाएगी । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों की से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा यह लिया गया निर्णय इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिया गया है जांच टीम को एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।


दरअसल, बेमेतरा से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित बीरनपुर में शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच झड़प हो गई थी शनिवार सुबह एक बच्चे से मारपीट के बाद दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ा. इस मामले में पुलिस की मौजूदगी में भी एक समुदाय ने दूसरे समुदाय पर हमला किया है. इसमें एक 22 साल के लड़के की मौत हो गई. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. कुछ लोगों ने बेमेतरा पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी और कई पुलिसकर्मी इस बवाल में घायल भी हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button