ऑस्कर में चला भारतीय फिल्मो का जादू: RRR फिल्म के गाने नाटु- नाटु को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवार्ड एवं भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड

बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने इतिहास रच दिया है. RRR के गाने नाटू- नाटू को ऑसेकर अवार्ड मिला है. गाने को बेस्ट ऑरिजनल सांग कैटेगरी में आवार्ड मिला है. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी से आज सुबह अच्छी खबर आई। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रच दिया है। गाने को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। जिस वक्त नाटू-नाटू गीत के लिए ऑस्कर का ऐलान हुआ उस वक्त पूरा ऑडिटोरियम झूम उठा।
नाटू नाटू’ पर विदेशियों ने जमकर किया डांस
आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में भी नाटू-नाटू गाने की पूरी धाक जमी हुई है। फिल्म की पूरी टीम के साथ विदेशियों ने भी इस गाने पर स्टेज पर परफॉर्म किया है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ की परफॉर्मेंस को ऑस्कर अवॉर्ड्स में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। दीपिका पादुकोण बतौर प्रिजेंटर स्टेज पर आईं। एक्ट्रेस ने जैसे ही ‘नाटू नाटू’ का जिक्र किया, तो ऑडिटोरियम में जबरदस्त शोर गूंज उठा।
भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता
वहीं, भारतीय फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत लिया है। इसे कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है।
‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनकी बॉन्डिंग को बड़ी ही खूबसूरत तरह से इस डॉक्यूमेंट्री में उतारा गया है। अगर आपने अभी तक ये शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं देखी है, तो आप ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है।






