राज्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली अनूनपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू स्पेशल, मनेन्द्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू स्पेशल एवं अम्बिकापुर-शहडोल मेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारम्भ

बिलासपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । *इसी कड़ी में 08759 अनूनपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू स्पेशल दिनांक 25 सितम्बर, 2022 से, 08757 मनेन्द्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू स्पेशल दिनांक 26 सितम्बर, 2022 से एवं 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू स्पेशल दिनांक 26 सितम्बर, 2022 से ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । इन तीनों मेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेशानुसार चलते रहेगा* ।

गाड़ी संख्या 08759 अनूनपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू स्पेशल दिनांक 25 सितम्बर, 2022 से अनूनपुर से 22.15 बजे रवाना होकर मौहारी 22.26/22.27 बजे, धुर्वासिन 22.34/22.35 बजे, हर्री 22.41/22.43 बजे, कोतमा 22.51/22.53 बजे, बैहाटोला 23.04/23.05 बजे, बिजुरी 23.15/ 23.20 बजे, बोरिडांड 23.33/23.34 बजे, मनेन्द्रगढ़ 23.55 बजे पहुचेगी ।
गाड़ी संख्या 08757 मनेन्द्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू स्पेशल दिनांक 26 सितम्बर, 2022 से मनेन्द्रगढ़ 07/25 बजे रवाना होकर अम्बिकापुर 11.50 बजे पहुचेगी । इसी गाड़ी का 15 रेलवे स्टेशनो ठहराव रहेगा । इसी प्रकार 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू स्पेशल दिनांक 26 सितम्बर, 2022 से अम्बिकापुर 12.20 बजे रवाना होकर शहडोल 18.00 बजे पहुचेगी । इसी गाड़ी का 25 रेलवे स्टेशनो ठहराव रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button