कोरबा

बलरामपुर के बाद कोरबा जिले के चैतुरगढ़ में बाघ ने दी दस्तक ,बैल का किया शिकार

विनोद शुक्ला हिंद शिखर ब्यूरो कोरबा । कोरबा जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल चैतुरगढ़ स्थित आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर के कुछ ही दूरी में आज प्रातः बाघ के एक बैल का शिकार करने की खबर से सनसनी फैल गई। चैतुरगढ़ में बाघ के आमद से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।_

_ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह संतोष दास नामक ग्रामीण ने आज सुबह साढ़े 7 बजे अपना बैल चरने के लिए छोड़ा था जिसे चैतुरगढ़ में ही सुखरी तालाब के निकट प्रातः 10:00 बजे ग्रामीण बैल को खोजते पहुंचा तो मृत हालत में मिला। जिसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल को देखते हुए संभावना जताई कि इसका शिकार बाघ अथवा तेंदुए ने किया होगा। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और रक्त रंजित बैल का शव दिखा। जमीन पर जानवर के पदचिन्ह भी दिखा हैं। जिसकी सूचना वन विभाग को कर दी गई है।_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button