राज्य
सरगुजा ,सूरजपुर ,बलरामपुर ,जशपुर के पुलिस अधीक्षको का तबादला.. सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता होगींं सरगुजा जिले की पुलिस अधीक्षक
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद आज छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला सूची जारी किया. जारी सूची के अनुसार सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर ,बलरामपुर एवं जशपुर के पुलिस अधीक्षको का तबादला कर दिया गया है । सरगुजा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले का स्थानांतरण कर दिया गया है उनके स्थान पर सूरजपुर की एसपी श्रीमती भावना गुप्ता को सरगुजा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है .







