छत्तीसगढ़जशपुरराज्यसरगुजा संभाग
ब्रेकिंग: जांच के लिए गए थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियो को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक करीब 2 माह पहले इस बस्ती के कुएं में एक युवती की लाश मिली थी ।ग्रामीणों का कहना है कि युवती की हत्या की गई है ।ग्रामीण गाँव के ही एक युवक को हत्या का संदेही मान रहे हैं और चाहते हैं कि पूलिस ग्रामीणों के समक्ष संदेही से पूछ ताछ करे । लेकिन पूलिस संदेही से ग्रामीणों के सामने इस मामले की पूछ ताछ नही करना चाहती ।इस बात को लेकर ग्रामीण उतावले हो गए और संदेही को थाने ले जाकर पूछ ताछ करने आई पूलिस यहाँ तक कि थानेदार को भी घेर लिया है ।
एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि सूचना पाकर वह मौके पर पहुँचे हैं ।ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है।मामले को समझने के बाद मामले का हल निकाला जाएगा।




