कोरबा
कोरबा : फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

विनोद शुक्ला हिंद शिखर ब्यूरो कोरबा । जिले की रामपुर चौकी अंतर्गत शुक्रवार की सुबह कांशीनगर के गार्डन मुहल्ला के एक घर मे एक महिला की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। जिस तरह से लाश फांसी के फंदे पर लटक रही है उसे देखते हुवे मामला संदिग्ध लग रहा है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। सूचना पर रामपुर चौकी पुलिस दल बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर मौत की वजह की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम आकांक्षा दास है। जिसने अपने सहपाठी पंचम लाल दास से ही डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। लेकिन महज डेढ़ साल की वैवाहिक जीवन मे ऐसा क्या हुआ कि आज उसकी फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है, पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।




