टूल किट मामले में भाजपा नेताओं के विरुद्ध f.i.r. के बाद भाजपाइयों ने लखनपुर थाने में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

टूल किट मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रवक्ता संदीप पात्रा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अन्य भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने के बाद भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है 24 मई दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शीर्ष भाजपा नेताओं के विरुद्ध किए गए f.i.r. के विरोध में लखनपुर थाने गिरफ्तारी देने पहुंचे थे जहां नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी के द्वारा गिरफ्तार करने से इनकार किया गया बाद इसके भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड नियमो का पालन करते हुए लखनपुर थाने परिसर में 2 घंटे तक धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, निश्चल प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व पार्षद बृज किशोर पांडे, सत्यनारायण साहू, सचिन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, सुनील अग्रवाल ,लक्ष्मण साहू, महेश राजवाड़े, नसरत अली, दिनेश बारी शामिल होकर विरोध दर्ज कराया है।