कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रहा था निजी लैब संचालक.. एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने किया लैब सील

विजय शर्मा , कापू । निजी लैब संचालक नियमों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से अपने लैब में अवैध रूप से लोगों का इलाज किया जा रहा था इनमेंं से कई कोरोना पॉजिटिव भी थे शिकायत मिलने पर एसडीएम द्वारा अतिरिक्त तहसीलदार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई . शिकायत सही पाए जाने पर अतिरिक्त तहसीलदार ने लैब को सील कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम कापू में शिव मंदिर के पास स्थित नवीन सैंपल संग्रहण केंद्र के संचालक और कथित डॉक्टर नवीन पटेल उर्फ नेतराम चौधरी द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति से लोगों के इलाज पिछले कई दिनों से किया जा रहा था . उसके द्वारा लगातार कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धर्मजयगढ़ से की थी एसडीएम के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार ने नवीन सैंपल संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लैब संचालक द्वारा अपने क्लीनिक में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों का इलाज बड़ी रकम लेकर किया जाता है .जब वहां उपस्थित मरीजों का कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वहां इलाज करा रहे मरीजों में से 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसकेेेे बाद अतिरिक्त तहसीलदार ने नवीन सैंपल संग्रहण केंद्र को आगामी आदेश तक सील कर दिया है ज्ञात हो कि कापू में 1 सप्ताह में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसकी वजह से कापू को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है. उक्त कार्यवाही के दौरान डॉ आनंद दास पटवारी राज कुमार राठिया उपस्थित थे ।



