पंचर वाला ट्रेलर के टायर में भर रहा था हवा ..एयर टैंक फटा.. हुआ जबरदस्त विस्फोट ..सिर धड़ से अलग होने से दर्दनाक मौत

विनोद शुक्ला हिंंद शिखर ब्यूरो कोरबा :– नगर पंचायत पाली के अंतर्गत नया बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर राघवेंद्र ढाबा के पास एक टायर पंचर वाली दुकान के संचालक युवक 27 वर्षीय युवक अरशद अंसारी पिता समीम अंसारी टेलर वाहन के टायर में हवा भर रहा था इस दौरान एयर टैंक फट गया एयर टैंक में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ।धमाका इतना तेज था कि आसपास लोगो को लगा कि सरईपाली कोयला खदान में ब्लास्टिंग हुई है जिसकी कम्पन्न और आवाज है। संचालक अरशद ब्लास्ट से कई फुट दूर फेंका गया और सिर धड़ से अलग हो गया और ट्रेलर से जोरदार टकरा गया।मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर लोग इकठ्ठा हुए किसी को कुछ समझ में नही आया, अरशद को ट्रेलर के नीचे लहूलुहान मृत देखा तो माजरा समझ में आया। 5 वर्षों से टायर में हवा पंचर आदि का कार्य करता था और रोज की तरह आज भी वो ट्रेलर के टायर का पंचर बना कर हवा भरने के लिए एयर टैंक को चालू किया लेकिन एयर टैंक में हवा का दबाव अधिक हो गया और मशीन बंद करने से पहले ही एयर टैंक फट गया जिससे अरशद अंसारी का सर शरीर से कट कर अलग हो गया और उसकी मौत हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पाली पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है,




