लखनपुर

लखनपुर विकासखंड में बुधवार को मिले 15 कोरोना संक्रमित मरीज नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

लखनपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न स्थानों में स्वास्थ्य अमला के द्वारा 153 लोगों का कोरोना जाँच किया गया जांच उपरांत 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 84 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 में 2 कोरोना संक्रमित सहित ग्राम बन्धा व ग्राम राजाकटेल में दो -दो कोरोना संक्रमित ग्राम गणेशपुर, उमरोली, चुकन डाड़, अंधला अमलभिट्ठी, रजपुरीकला, लोसंगी, तुंनगुरी लटोरी में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी को कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट पर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है। साथ ही 69 लोगों का ट्रू नाट मैथड से सैंपल लेकर जांच की जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया है। कोरोना जांच करने के दौरान विनोद भार्गव अनिल तिर्की, गुलाब सिंह, दीपक एक्का, संक्रमित ट्रेसिंग टीम चक्रधर पटेल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे उक्त जानकारी लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button