दिल्ली

यहां लॉकडाउन की घोषणा होते ही ठेको में उमड़ी भीड़ , महिला बोली- इंजेक्शन से नहीं शराब से होगा फायदा: देखें वीडियो

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए सोमवार रात से एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया गया है। कल रविवार दोपहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। बस घोषणा होने की देर थी कि शराब के ठेकों पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसी होड़ में लगा रहा कि किसी तरह जरूरत भर बोतलें मिल जाएं।

भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कोविड नियम तो दूर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक को भूल गए। कोरोना के इस रफ्तार के बावजूद ठेकों पर कोरोना के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कई इलाकों में तो भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कह रही है कि इंजेक्शन से नहीं शराब से कोरोना में होगा फायदा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button