शिक्षा
ब्रेकिंग CBSE दसवीं की परीक्षा रद्द ,12वीं की परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है साथ 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है 12वीं की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी परीक्षा के 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षा तिथि के संबंध में सूचना दी जाएगी .12वीं के परीक्षा के लिए 1 जून को रिव्यू मीटिंग की जाएगी जिसके बाद तिथि की घोषणा की जाएगी ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड परीक्षा रद्द हो सकती है अभी भी शिक्षा मंत्री की शिक्षा विभाग और सीबीएसई के अधिकारियों के साथ बैठक चल रही है जिसमें आगे की गाइडलाइन जारी की जाएगी






