अम्बिकापुर

वरिष्ठ साहित्यकार पंडित जे. एन. मिश्र के 88 वें जन्मदिवस पर साहित्यिक गोष्ठी एवं काव्य संध्या के आयोजन कर नगर की सभी साहित्यिक संस्थाओं ने किया सम्मान

हिंद शिखर न्यूज़ अंबिकापुर ।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019-20 पं0 सुंदरलाल शर्मा सम्मान से अलंकृत संभाग के वरिष्ठ साहित्यकार पं0 जे0एन0 मिश्र का नगर के सभी साहित्यिक संस्थाओं ने सम्मान किया। उन सभी साहित्यिक समितियों एवं सुधी जनों का आभार व्यक्त करने हेतु जे एन मिश्र के निजी निवास पर उनके 88 वें जन्मतिथि के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठि एवं काव्य संध्या का आयोजन भारतेंदु साहित्य एवं कला समिति की ओर से किया गया था।

इस गरिमामई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र गायकवाड वरिष्ठ अधीक्षक सेंट्रल जेल सरगुजा के तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएन मिश्र ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि द्वारिका यादव, विकास ब्रह्मा शंकर सिंह डॉ पुष्पा सिंह देवेंद्र दुबे थे। यथा नगर के प्रमुख साहित्य समितियों के अध्यक्ष व सदस्य गणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा हिंदी साहित्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम प्रगति शील लेखक संघ, पहचान कला एवं साहित्य समिति, मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन (छ.ग.)सरगुजा, हिंदी साहित्य परिषद, कृति नारी साहित्यिक संगठन के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से जेएन मिश्र का सम्मान भी किया गया। साथ ही ट्रेड यूनियन के प्रांताध्यक्ष डॉ0 जे पी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे

इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में अग्रांकित कवि कवित्रीयों ने अपनी उत्कृष्ट गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से श्रोता गणों को बारंबार मनोभावों को प्रवाह करने के लिए बाध्य कर दिया।

काव्य पाठ करने वाले राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा अजय श्रीवास्तव अर्चना पाठक विनोद हर्ष वेद प्रकाश अग्रवाल राजेश मिश्र डॉक्टर योगेंद्र गहरवार देववंश दुबे मुकुंद लाल साहू कृष्ण कांत पाठक श्याम बिहारी पांडेय पूनम दुबे आश पांडेय गीता दुबे संध्या सिंह बी डी लाल शिरिन खान भगत सिंह चावला बिहेंस डॉ पुष्पा सिंह डॉ सुधीर पाठक राजेंद्र गायकवाड द्वारिका प्रसाद यादव विकास ब्रह्मा शंकर सिंह राजेश पांडे एवं रमेश सिन्हा शामिल रहे।

काव्य पाठ के मध्य ही सरगुजिया बोली कर पहिल पतरिका गागर के 13वें अंक का लोकार्पण भी मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में नीलिमा मिश्र डॉ सुदामा मिश्र जेपी श्रीवास्तव ने भी अपने भावोदगार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश पांडे अब्र ने तथा आभार प्रदर्शन द्वितेन्द्र मिश्र ने किया।

कार्यक्रम को गरिमामई स्वरूप प्रदान करने में बब्बन पांडे एमएम मेहता कन्हैया लाल गौड़ प्रकाश कश्यप हरी किशन शर्मा राज नारायण द्विवेदी अरुण मिश्र नीतू मिश्र की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button