राष्ट्रीय

एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उपसभापति..यूपीए समर्थित मनोज झा को हराया

दिल्ली -जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू ) सांसद हरिवंश नारायण सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए, राज्यसभा में एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार व आरजेडी नेता मनोज झा से था।

ध्वनि मत से हुए मतदान में हरिवंश ने जीत हासिल की। राज्यसभा सांसद व् भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिवंस सिंह को उपसभापति बनाने का प्रस्ताव पेश किया तो विपक्ष की ओर से गुलाम नबी आजाद ने मनोज झा के नाम का प्रस्ताव रखा गया था।
हरिवंश नारायण सिंह सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। हरिवंश राजनीति में जयप्रकाश नारायण के आदर्शों से भी प्रेरित हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताब दियारा गांव में 30 जून, 1956 को जन्मे हरिवंश को जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

हरिवंश ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही मुंबई में उनका ‘टाइम्स ऑफ इंडिया समूह में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में 1977-78 में चयन हुआ। वह टाइम्स समूह की साप्ताहिक पत्रिका ‘धर्मयुग में 1981 तक उपसंपादक रहे। हरिवंश 1981-84 तक हैदराबाद एवं पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की। इसके बाद राजनीति में कदम रखा और राज्यसभा के उपसभापति के पद तक पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button