अम्बिकापुर

सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ , शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में स्वच्छता एवं श्रमदान का संदेश

अंबिकापुर। शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में आज “सेवा संकल्प अभियान 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सेवा, श्रमदान, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।

इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ । इसके उपरांत महाविद्यालय से चयनित प्रतिभागीयो को लेकर शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम में 76x 76 रंगोली बनाने में भी सहयोग किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मंजूषा भगत जी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एजेन टोप्पो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता एवं श्रमदान में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ समाज में स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत आज दिनांक 08 /10/ 26 को महाविद्यालय में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती मंजूषा भगत जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय एवं स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छ रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि सेवा और समाजहित के कार्यों से जुड़ जाए तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से संभव है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सेवा संकल्प अभियान के सहायक नोडल अधिकारी श्रीमति मनीषा राज जायसवाल , श्रीमती ममता दिव्य, मनोज बंजारे, प्रिया बरवा, प्रशांत यादव एवं मंच संचालन श्री राकेश कुमार वर्मा ने किया । इसके साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुषमा भगत एवं डॉ विश्वासी एक्का डॉ अलका जैन, एवं समस्त प्राध्यापक और अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button