अम्बिकापुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथियों में संशोधन 06 से 09 जुलाई तक होंगे एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों के वॉक-इन-इंटरव्यू

अम्बिकापुर/ जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक (पीजीटी/टीजीटी) एवं अन्य रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित किए जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथियों में संशोधन किया गया है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अम्बिकापुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पूर्व में यह वॉक-इन-इंटरव्यू 25 जून 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी (वर्तमान पता- कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा) में आयोजित किया जाना निर्धारित था। आंशिक संशोधन करते हुए अब विभिन्न पदों के लिए नई तिथियां निर्धारित की गई हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 06 जुलाई 2026 को पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी बायोलॉजी एवं टीजीटी साइंस के पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। 07 जुलाई 2026 को पीजीटी फिजिक्स, पीजीटी मैथेमेटिक्स, टीजीटी मैथेमेटिक्स तथा पीजीटी कम्प्यूटर साइंस के पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
इसी प्रकार 08 जुलाई 2026 को पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी कॉमर्स, पीजीटी हिन्दी, पीजीटी इकोनॉमिक्स, टीजीटी हिन्दी, पीजीटी हिस्ट्री, टीजीटी इंग्लिश, पीजीटी जियोग्राफी, टीजीटी सोशल साइंस तथा पीजीटी पॉलिटिकल साइंस के पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित होगा।
09 जुलाई 2026 को स्टाफ नर्स, पीईटी (पुरुष/महिला), काउंसलर, टीजीटी आर्ट, हॉस्टल अधीक्षक/अधीक्षक (पुरुष/महिला) तथा म्यूजिक टीचर के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
सभी वॉक-इन-इंटरव्यू प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अम्बिकापुर के सूचना पटल तथा जिला सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button