लखनपुर

कुंवरपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर 40 फीट खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक घायल

लखनपुर: नेशनल हाईवे-130 पर स्थित कुंवरपुर मोड़ के पास एक सड़क हादसा घटित हुआ है। रायपुर से उत्तर प्रदेश जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना कुंवरपुर बांध मोड़ के पास हुई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के भीतर ही फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार के भीतर फंसे घायल युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लखनपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद, घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अभिषेक पांडे, पिता अजय पांडे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भदोही, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के कबीर नगर में रह रहा था। घटना के समय वह रायपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button