अम्बिकापुर

धान के वजन में मिली गड़बड़ी, कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी पर गिरी गाज..

अंबिकापुर ।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गेरसा में बड़ी कार्रवाई की गई है।
निरीक्षण में खुली पोल
बीते 07 जनवरी को कलेक्टर अजीत वसंत ने गेरसा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान विपणन संघ के नए बोरों में भरे धान के वजन में भारी अंतर पाया गया। मानक वजन के विपरीत एक बोरे में मात्र 35.600 किलोग्राम धान ही भरा मिला, जो निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन था।
तत्काल कार्रवाई और नई नियुक्ति
फड़ प्रभारी की इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए। आदेश का पालन करते हुए समिति ने सुमित गुप्ता को धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया है। उनके स्थान पर समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर  देव चरण सिंह को नया धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर की चेतावनी

कलेक्टर श्री वसंत ने सभी खरीदी केंद्रों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि:
“धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी समितियां निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button